ताज़ा ख़बरें

रायगढ़ – घरघोडा़ के छर्राटांगर समिति में धान उपार्जन केंद्र का शुभारम्भ ।

रायगढ़ – घरघोडा़ के छर्राटांगर समिति में धान उपार्जन केंद्र का शुभारम्भ

घरघोड़ा / 14 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी महाअभियान की शुरुआत हो चुकी है। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकास खंड के छर्राटांगर में धान उपार्जन केंद्र का विधिवत पूजा पाठ कर शुभारम्भ किया गया।शुभारम्भ के समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इलेक्ट्रॉनिक कांटा की भी पूजा अर्चना की गई। किसानों ने सरकार के द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी के निर्णय हेतु मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया और संतुष्टि जताई। कार्यक्रम में छर्राटांगर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र प्रसाद राठिया बीडीसी श्रीकांत राठिया वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल राठिया घनश्याम राठिया पारखीत राठिया जनार सिंह राठिया मुकेश राठिया लोकपाल राठिया अजय यादव मंडी प्रबंधक लक्ष्मी प्रसाद साव किसानों के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!