ताज़ा ख़बरें

क्रांति सूर्य टंट्या मामा के 135वां बलिदान दिवस पर मंत्री डॉ शाह ने ग्राम बडोदा अहीर पहुंच कर दी श्रद्धांजली,

खास खबर

क्रांति सूर्य टंट्या मामा के 135वां बलिदान दिवस पर मंत्री डॉ शाह ने ग्राम बडोदा अहीर पहुंच कर दी श्रद्धांजली,

टंट्या मामा की स्मृति में प्रदेश सरकार ने बड़ौदा अहीर में भव्य स्मारक का निर्माण किया,

खंडवा,पंधाना।। प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को क्रांतिसूर्य टंट्या मामा का बलिदान दिवस मनाया जाता है, बुधवार को उनका 135वां बलिदान दिवस टंट्या मामा की जन्मस्थली बडौदा अहीर मैं मनाया गया, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बड़ौदा अहीर में पुण्यतिथि के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए साथ। ही इस अवसर पर प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने टंट्या मामा के गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका पुण्य-स्मरण किया है, उन्होंने कहा कि टंट्या मामा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के जनजातीय क्षेत्रों में ब्रिटिश शासन के खिलाफ जन आंदोलन के नायक थे। उन्होंने अपने समुदाय को संगठित किया और अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाई। टंट्या मामा ने अमीरों से धन छीनकर गरीबों और वंचितों की मदद की। उनके इस कार्य ने उन्हें आमजन का नायक बना दिया,मंत्री श्री शाह ने कहा कि उन्होंने गुरिल्ला युद्धकला अपनाई, जिससे ब्रिटिश सेना उन्हें पकड़ने में लंबे समय तक असमर्थ रही। ब्रिटिश सरकार द्वारा 4 दिसंबर 1889 को टंट्या मामा को गिरफ्तार कर जबलपुर में फांसी दे दी गई थी। यह दिन उनके साहस, बलिदान और राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद करने का है। उनका बलिदान सामाजिक जागरण से समानता लाने की दिशा में प्रेरणा का स्रोत है।गौरतलब है कि क्रांतिकारी टंट्या भील जनजातीय समुदाय में टंट्या मामा और “भारतीय रॉबिनहुड” के रूप में जाने जाते हैं। वे स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख योद्धा थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और समाज के गरीब एवं वंचित वर्गों की मुक्त हस्त से मदद की, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि क्रांतिकारी टंट्या मामा का जन्म 26 जनवरी 1842 को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना बड़ौदा अहीर में हुआ था, भाजपा सरकार द्वारा शाहिद टंट्या मामा की स्मृति में उनके गांव में एक भव्य स्मारक का निर्माण किया गया साथ ही क्रांतिसूर्य टंट्या मामा की समाधि पातालपानी में स्थापित की गई है, आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम को क्षेत्र की विधायक छाया मौर्य ने भी संबोधित करते हुए टंट्या मामू को याद करते हुए उनके जीवन प्रसंग के अशं सुनाएं एवं उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की, कार्यक्रम में मंत्री कुंवर विजय शाह पंधाना विधायक छाया मोरे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यदित्य शाह,पंधाना जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुन्नी बाई उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!