
शीतल वाटिका किसान सहायता फाउंडेशन नेजैविक खाद को लेकर किसानो को किया जागरूक :
जिला भदोही के ज्ञानपुर ब्लॉक छेत्र के सिंहपुर गाँव मे शीतल वाटिका किसान सहायता फाउन्डेशन के सौजन्य से किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक किया गया। शीतल वाटिका फाउन्डेशन व किसान मित्रों द्वारा रसायनिक खाद्य को हटाने व जैविक खेती अपनाने के लिए किसानों को जानकारी दिया गया । किसानों को जैविक किसान कार्ड के फायदे, जैविक खेती के फायदे, जैविक खाद बनाने का तरीका आदि के संबंध मे जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। जहर मुक्त खेती, रोग मुक्त जीवन, हर हाथ रोजगार, विषय पर शीतल वाटिका के निर्देशक एमडी फिरोज खान ने किसानों को जागरूक किया। उन्होंने कहा की अधिकांश रोगों का कारण रसायनिक खेती से उपजे अनाज से हो रहा है। मौके पर शीतल वाटिका के सी.ओ.ओ फिरोज़ अंसारी और वाराणसी से आए कृषि एक्सपर्ट घनश्याम शर्मा, जितेंद्र शर्मा और संस्था पंचायत को-ऑर्डिनेटर शनि वर्मा, धर्मेंद्र, शुभम, चंद्रजीत, गोविंद, और सिंहपुर गाँव के डिपो धारक सुभाष चन्द पाण्डेय,साहब पाण्डेय (पूर्व प्रधान), गणेश पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय,(उत्तर प्रदेश लो.क.पा. अध्यक्ष)मनीष शाहू, (जिला पंचायत अध्यक्ष) अनिरुद्ध त्रिपाठी, (जिला अध्यक्ष) दीपक मिश्रा, (किसान संघ उपाध्यक्ष) घनश्याम मिश्र, (पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष) राजेंद्र बघेल, और समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे ।