ताज़ा ख़बरें

किसानों का बनेगा विशिष्ट पहचान पत्र

खास खबर

खण्डवा-मध्यप्रदेश राज्य में किसानों के लिये एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में फार्मर रजिस्ट्री की शुरुआत की गयी है। अधीक्षक भू-अभिलेख विभाग द्वारा बताया गया कि इस प्रणाली के तहत प्रत्येक किसान का एक विशिष्ट किसान आई.डी/फार्मर आई.डी बनाया जायेगा जिसका उद्देश्य किसान की पहचान एवं उनकी जानकारी को सुरक्षित रखना है।
*फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले लाभ*
अधीक्षक भू अभिलेख विभाग द्वारा बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले लाभों में कृषि उत्पादों का सुविधाजनक वितरण, राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगम,किसानों के कृषि ऋण का त्वरित वितरण शामिल है। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री करवाने के लिए कृषक का आधार कार्ड, समग्र आईडी, आधार से लिंक मोबाइल नंबर एवं ऋण पुस्तिका आवश्यक है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!