ताज़ा ख़बरें

भैंस चोरी करने वाले आरोपीयो को किया गया गिरफ्तार

खास खबर

खण्डवा-पुलिस अधीक्षक खण्डवा मनोज कुमार राय द्वारा चोरी के अपराधों में माल मुलजिम की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खण्डवा राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) खण्डवा महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी रविन्द्र कुमार बोयट के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में उनि राधेश्याम मालवीय चौकी प्रभारी बीड के द्वारा थाना मूंदी के अपराध क्रमांक 480/24 धारा 303(2) बीएनएस में आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया।फरियादी ओमप्रकाश पिता दंदुसिंह राजपूत उम्र 26 साल निवासी ग्राम गौराडिया द्वारा 2 नग भैस चोरी होने के सम्बन्ध में चौकी बीड़ थाना मूंदी पर दिनांक 14/11/24 को अपराध क्रमांक 480/24 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था। थाना प्रभारी मूंदी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया तथा चौकी प्रभारी उनि राधेश्याम मालवीय के नेतृत्व में माल मुलजिम की पतारसी करते आरोपी पवन पिता संतराम राठोड उम्र 20 साल नि.भैसावा टांडा , रवि पिता संतोष पंवार उम्र 20 साल नि.भैसावा टांडा, विजय उर्फ विजु पिता भीमसिंह राजपूत उम्र 50 साल नि.ग्राम गोराडिया को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक पीकप वाहन एवं फरियादी की चोरी गई भैस कुल कीमती 4 लाख रूपये को जप्त किया गया है। आरोपी पवन राठौर ,रवि पंवार तथा विजय उर्फ विजु को न्यायालय पेश किया गया, जिनका जेल वारंट बनने से जिला जेल दाखिल किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!