ताज़ा ख़बरें

युवाओं की जन जागृति के लिए ग्राम गड़बड़ी माल में हुआ किशोर का शोर का आयोजन,

एडिटर/संपादक तनीश गुप्ता✍️

खंडवा ।। युवाओं की जन जागृति के लिए रविवार को मध्यप्रदेश वॉलन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से खंडवा जिले के किल्लौद ब्लॉक के ग्राम गड़बड़ी माल मे नुक्कड़ नाटक एवं रैली का आयोजन किया गया, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि परियोजना समन्वयक हेल्थ एसोसिएशन के जयप्रकाश पटेल के नेतृत्व व उनके मार्गदर्शन में किशोर का शोर का आयोजन किया गया,जिसमें 10 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के लिए किशोरों का शोर आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में ग्राम के मुख्य चोराए पर नुक्कड़ नाटक एवं अभियान गीत ओर नारो के साथ युवाओं की जन जागृति के लिए रेली निकाली गई। जिसमें सभी किशोर किशोरियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके पश्चात साथिया एंथम गीत साथियों के द्वारा गाया गया,इस कार्यक्रम में , फिजिकल ऐक्टिविटी ,गतिविधि किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन
हमारे लिए क्यों जरूरी है, एवं उमंग स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त सेवाओं एवं टोल फ्री नंबर की जानकारी के बारे में चर्चा की गई, सुमन कार्यक्रम पर चर्चा बताया गया कि सुमन साथिया की क्या भूमिका रहती है इसकी जानकारी दी गई,एवं जस्ट अस्क चैट बोट के बारे में जानकारी ओर इसके मोबाइल साझा किया गया 8657024841 ,खुलकर पूछो खुलकर जानो, इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ कार्यक्रम के उद्देश्य को बताया ।
पोषण,यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य,
असंचारी बीमारी,चोट हिंसा एवं लिंग आधारित हिंसा, मादक पदार्थो का दुरुपयोग, मानसिक स्वास्थ्य मनुष्य जीवन काल की अवस्थाओं के पूरे जीवन काल में पांच अवस्थाओं में होने वाले परिवर्तन शारीरिक ,मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक परिवर्तन के बारे में बताया गया।और साथ ही साथिया की क्या भूमिका रहेगी उन्हें अवगत कराया गया,इस कार्यक्रम में उपस्थित मास्टर ट्रेनर मनीषा बिल्लौरे, आशा कार्यकर्ता श्रीमती सेवंती बाई, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता कुमारी निकिता राठौर एवं ग्राम कुंडिया के साथिया एवं उनकी टीम इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!