ताज़ा ख़बरें

बोईदा बाँध बन गया शराबियों और जुवारियो का अड्डा

हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोईदा के बाँध में शाम ढलते ही शराबियों और जुवारियो का अड्डा बन गया है  । ओझियाईन के तरफ जाने पक्की सड़क के दोनों तरफ गिलास और शराब की पन्नी नजर आता है ।

सिद्ध बाबा चौक से बाँध तक शाम होते ही शराबी आराम से शराब का सेवन करते हैं जिसमें आने जाने वाले महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।

उसके साथ ही साथ जुवारियो भी शाम को बाँध के मेड़ पर बैठ कर आराम से तास पत्ती का खेल रात्रि तक खेलते हैं  ।

हाई स्कूल और क्रिकेट मैदान के बाद अब शराबियों और जुवारियो ने बाँध को अपना जगह बना लिया है  ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!