Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंदेशराजस्थान

भारतीय न्याय संहिता सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सीकर. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के साप्ताहिक गतिविधियों के तहत् महिला अधिकारिता विभाग सीकर के उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार चौधरी के दिशा—निर्देश में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पर भारतीय न्याय संहिता सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीकर महिला थाना एसएचओ प्रीति बेनीवाल द्वारा तीनों नए कानूनों की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। डीएचईडब्ल्यू के जेंडर स्पेशलिस्ट प्रकाश चन्द्र ने उपस्थित महिलाओ व पुरुषो को भारतीय न्याय संहिता भारतीय विषय में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 अब भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 पर नवीन संशोधित रूप की जानकारी दी गई।

महिला शक्ति केंद्र की प्रबंधक नीलम कुमारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी एवं महिला सलाह सुरक्षा केंद्र से सामाजिक परामर्शदाता भाग्य लक्ष्मी ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के बारे में विस्तार से सेंटर की कार्यप्रणाली की जानकारी दी । कार्यक्रम में एएसआई भंवर लाल द्वारा महिला अपराध रोकथाम में नए कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एमएसएसके विधि परामर्शदाता निर्मला, हेड कांस्टेबल निहाल, वार्ड पार्षद खुर्शीद खान व पुलिस थाना स्टॉफ एवं महिलाएं—पुरुष उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!