सिद्धपीठ माँ पूर्णागिरी मंदिर पर श्रीराम आरती के साथ हुआ भण्डारा

आईटीआई रोड स्थित सिद्धपीठ माँ पूर्णागिरी मंदिर में सुंदर कांड मंडली के तत्वाधान में नवम दिवस में अवस्थी ज्योतिष संस्थान के आचार्यों द्वारा पंचाग पीठ एवं सभी पीठों का पूजन और देवी देवताओं का पूजन एवं माँ पीताम्बरा महायज्ञ करवाया | आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने बताया कि चतुर्दशी की रात्रि को देवी बगलामुखी के रूप में प्रकट हुई , त्र्येलोक्य स्तम्भिनी महाविद्या भगवती बगलामुखी नें प्रसन्न हो कर विष्णुजी को इच्छित वर दिया और तब सृष्टि का विनाश रुक सका । देवी बगलामुखी को बीर रति भी कहा जाता है । गृहस्थों के लिए देवी समस्त प्रकार के संशयों का शमन करने वाली हैं । उधर , राम कथा के नवम दिवस में कथा व्यास कपिल वशिष्ठ महाराज ने बताया कि नौ दिवसीय श्रीराम कथा का मंगल पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । प्रभु श्रीराम राम की आरती उतारी गई । वृदांवन से पधारे पूज्य गुरुदेव ने आशीर्वचन भक्तों को दिया । पूर्णाहुति के बाद श्री राम लला की भव्य महा आरती हुई । साथ मे विशाल भंडारा हुआ । इस दौरान छोटे लाल राजपूत , विमला राजपूत , विकास दीक्षित , अशोक सिहं , लीना राजपूत , ओमप्रकाश , दीपक शास्त्री , सांराश अवस्थी , मंजू अवस्थी , वैष्णवी अवस्थी , कनिका अवस्थी , विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे ।







