सुसनेर। मध्यप्रदेश के उज्जैन से राजस्थान के झालरापाटन तक पर्यावरण को बचाने के लिए आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज की शुरू हुई यात्रा 3 जुलाई तक के लिए समाजजनों के आग्रह पर रुककर सुसनेर में त्रिमूर्ति जैन मंदिर में क्षेत्र के जैन समाजजनों एवं आम लोगो मे प्रकृति अलख जगाने के लिए यहां रुकी है। वर्षाकाल के दौरान उनका चातुर्मास राजस्थान के पाटन शहर में होगा। 21 जून को उज्जैन से शुरू हुई यह पद विहार यात्रा 27 जून गुरुवार को सुबह सुसनेर पहुंची थी। तब से ही प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से प्रातः 10:30 बजे तक त्रिमूर्ति मन्दिर परिसर में प्रवचन के माध्यम से लोगो को पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ो को बचाने एवं पौधों को लगाने का आव्हान कर उनके द्वारा पौधारोपण भी करवाया जा रहा है। उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस पूरी होने तक 1 करोड़ पौधे आमजन के सहयोग से लगाने का प्रण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया है। रविवार को आचार्य श्री के द्वारा प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों एवं नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कहा कि जीवन में कुछ करो ना करो पर एक गुरु जरूर बना जिसमें पूर्ण समर्पण भाव से उनके आदेशों का पालन करो। एक होते हैं भक्त और एक होते हैं शिष्य। गुरु शिष्य को आदेश दे सकता है पर भक्तों को सिर्फ उपदेश दे सकता है। उपदेश मानना या ना मानना यह भक्त के ऊपर होता है। पर आदेश का पालन शिष्य को करना ही होता है। महाभारत में श्रीकृष्ण ने सिर्फ अर्जुन को ही गीता का उपदेश दिया था। जो आज पूरी दुनिया में मैं सुनाया जाता है। एकलव्य ने गुरु द्रोणाचार्य को अपना गुरु माना चाहे गुरु द्रोणाचार्य ने उसे शिष्य नहीं माना फिर भी एकलव्य ने मिट्टी के गरु द्रोणाचार्य बनाकर उनको अपना गुरु माना और गुरु की आज्ञा मानकर गुरु दक्षिणा के रूप में अपना अंगूठा भी दे दिया था। आचार्यश्री ने बताया कि 1 जुलाई को त्रिमूर्ति मंदिर परिसर में शाम को 6:30 बजे 44 जोड़ों के साथ पार्श्वनाथ भगवान के नाम की आराधना की जाएगी रोज सवेरे संगीत में पूजन ललित सावला एंड पार्टी द्वारा की जाती है। शाम को 7:00 बजे आनंद यात्रा का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहता है।
रविवार को प्रवचन के इस अवसर पर पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह एवं बद्रीलाल सोनी, भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, अशोक कंठाली, राजमल जैन खुपवाला, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा चितरंजनसिंह, भाजपा महामंत्री पवन शर्मा, त्रिमूर्ति मन्दिर समिति अध्यक्ष महावीर जैन सालरिया, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सावला, पूर्व पार्षद दीपक भावसार, शैलेंद्र सिंघई आदि उपस्थित थे। प्रवचन कार्यक्रम का संचालन अशोक जैन मामा ने किया।
चित्र 1 : सुसनेर त्रिमूर्ति मन्दिर में प्रवचन देते आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज।
चित्र 2 : प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित जैन समाजजन एवं गणमान्य लोग।
फायरिंग रेंज घुघरा में अवैध शराब की खेप के साथ पकड़ा गया बदमाश बिलहरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता62 लीटर अवैध शराब बरामद
14 hours ago
*व्यवसायिक प्रतिष्ठानों चाय स्टॉल मे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना घरेलु एलपीजी गैस सिलेंडर का हो रहा धड़ड़ले से दुरूपयोग*
16 hours ago
जिले के समस्त थानों क्षेत्रों में नशा-मुक्ति जन-जागृति अभियान के अंतर्गत विशेष अभियान “नशे से दूरी है जरुरी” के संबंध मे जानकारी प्रदान कर शपथ दिलाई गई
16 hours ago
बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाकर किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
16 hours ago
बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग दी गई
16 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं और किया निराकरण
16 hours ago
जनसुनवाई में अनुपस्थित 3 अधिकारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी
16 hours ago
पिछले 24 घंटों में किसी भी केंद्र पर वर्षा दर्ज नहीं हुई
16 hours ago
जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 25 जुलाई को
16 hours ago
किल्लोद पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल