Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

संत शिरोमणि कबीरदास जयंती धूमधाम से मनाई

ताज़ा खबर विनोद खन्ना

संत शिरोमणि कबीर महाराज की 627 वीं जयंती धूमधाम से मनाई-चूरू(विनोद खन्ना) जिला मुख्यालय स्थित लुगरीया निवास पर कुनणाराम धानक की अध्यक्षता में संत कबीर दास की 627 वीं जयंती का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। जिसमें राजेंद्र राठौड़ पूर्व नेता प्रतिपक्ष और मुख्य अतिथि घनश्याम पीरोनिया पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश व हरलाल सहारण विधायक चूरू बतौर विशिष्ट अतिथि राजकुमार फंडा पूर्व अध्यक्ष पीलीबंगा लक्ष्मण इंदौरा अध्यक्ष धानक समाज दिल्ली राज खनगवाल अध्यक्ष संत कबीर महासेना हरियाणा बसंत शर्मा जिला अध्यक्ष बीजेपी चुरु रोहतास धानका अध्यक्ष झुंझुनू ए एल मधुराज विनोद सैनी पार्षद भादरा अतिथि स्वरुप कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कबीर जयंती सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा की धानक समाज एक मेहनतकश समाज है जो धरती का सीना चीरकर खुद का पेट भरते हैं। मैंने आज तक इस समाज को किसी के आगे हाथ फैलाते हुए नहीं देखा है।तभी इस मेहनतकश समाज व मेहनतकश व्यक्ति से रिश्ता वर्षों से जुड़ा हुआ है। राठौड़ ने कहा कि संत कबीर शिक्षा समिति चूरू के लिए हम भूमि व भवन‌ आवंटन के लिए राज्य सरकार आगामी बजट के लिए 2024 में स्वीकृत करवाने की पुरजोर प्रयास करूंगा। झुंझुनू में धानका समाज को मैंने कहा था कि भाजपा की सरकार बनने के 100 दिन के भीतर -भीतर मै धानका धाणका शब्द में आ रही समस्या को हम जड़ से खत्म करेंगे। मैं अपनी बात पर अडिग हूं मैंने आपके समाज की बात तीन‌ बार विधानसभा में उठाई है।अब प्रदेश की सरकार के साथ मिलकर प्रमाण पत्रों का स्थाई समाधान करेंगे।इस अवसर पर विधायक चूरू हरलाल सहारण ने भी समिति के लिए भूमि व भवन‌ आवंटन के लिए राज्य सरकार आगामी बजट 2024 में स्वीकृत करवाने का पूर्ण आश्वासन दिया। और एस टी प्रमाण पत्रों में आ रही समस्या के लिए कल ही प्रश्न लगवाने की बात कही। जिसमें संत कबीर शिक्षा समिति चूरू के संरक्षक सीताराम लुगरिया ने सभी अतिथियों का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया और सभा को संबोधित करते हुए और राजेन्द्र सिंह राठौड़ से मांग की गुहार लगाई कि बजट 2024 में भूमि व भवन आवंटित तथा एसटी प्रमाण पत्रों में आ रही समस्या का स्थाई समाधान करवायें। मध्यप्रदेश सरकार से घनश्याम पिरोनिया ने बांस एवं कला बोर्ड का गठन कर सीताराम लुगरिया को अध्यक्ष बनाया।इस अवसर पर लोक नृत्य कलाकार प्रमोद खेमाणा ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी हरियाणा पुलिस में में इंस्पेक्टर पद से रिटायर्ड दयानंद मोरवाल का अभिनंदन किया गया मंच का संचालन सतवीर खन्ना व उमराव खरोड ने‌ किया। कार्यक्रम में रामनिवास खिटक, पूर्णमल होटला तारानगर, हवासिंह इन्दौरा बालाण,दरिया सिंह पुनरास,मा मुंशीराम दुधवा खारा, बलवीर धानक सिरसला, संतलाल खांडा झारिया, विकास खन्ना लिलकी, गोविन्द इन्दौरा, सुबेसिंह दईया, धर्मवीर खारिया, राजेश खन्ना, आजाद सिंह नीमा, समुद्र दुधवाखारा, मोहरसिंह खरोड ढाणी माना, सुमेरमल धानका,चानणमल मावर चूरू, सुशील इटकान, निरंजन धानका,पवन होटला झोथड़ा, राजकुमार खरोड, संजय लुगरिया, नरेंद्र बड़गुर्जर, महेन्द्र खांडा,अनीश लुगरिया, मनीराम खरोड, नत्थुराम डाबला, प्रेमराज लुगरिया, कालुराम मावर सुमेर होटला, राजेश, विक्रम लुगरिया, रामवीर मावर, रणजीत लुगरिया, राजेश निनाणिया, सुभाष लुगरिया, संदीप लुगरिया, ईश्वर खन्ना, जयसिंह दग्गल, दरिया सिंह भांड,बनवारी बावलियां, सतवीर निनाणिया, रामकुमार खांडा, लीलाराम हमीरवास, सुमेर होटला, सीताराम खरोड, सुरेन्द्र खनगवाल, प्रताप खरोड, मुकेश झेरली, विकास गुडावड़ी,बस्तिराम, मोहरसिंह, अमित खुंडियां, गोविन्द लुगरिया, बाबूलाल खांडा, तरसेम इन्दौरा, राजेन्द्र मावर, रविन्द्र लुगरिया, रविन्द्र इन्दौरा, विजेन्द्र किराड़, पप्पू राम, सुशील भांडिया, अमित,सुनिल, महावीर, देवीलाल, हंसराज, अशोक सहित समाज के अनेक व्यक्ति मौजूद रहें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!