Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरें

सड़क दुर्घटना में लोगों की जान बचाने वाले नेक व्यक्तियों को मिलेंगे 5000 रुपए नगद राशि एवं प्रमाण पत्र ;

भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा छ.ग. सरकार के द्वारा विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से दुर्घटनाओं को कम करने का प्रयास किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में आम जनता को प्रोत्साहित करने के लिए एवं घातक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की आपातकालीन स्थिति में उनकी सहायता कर जान बचाने वाले नेक व्यक्तियों के लिए भारत सरकार के पुरस्कार स्वरूप नगद राशि एवं प्रमाण पत्र देने की योजना बनाई है। इस योजना का नाम “किसी घातक/जानलेवा वाहन दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद कर उन्हें तत्काल (गोल्डन आवर में) चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हॉस्पिटल/ट्रामा सेंटर तक पहुंचा कर घायल व्यक्तियों के जिंदगी बचाने वाले नेक व्यक्तियों को सम्मान स्वरूप पुरस्कार देने की योजना“ है। जो पन्द्रहवें वित्त अर्थात 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।

इस योजना के तहत जानलेवा सड़क दुर्घटना में लोगों की सहायता कर जान बचाने वाले नेक व्यक्तियों को हर घटना के लिए 5000-00 रू नगद प्रोत्साहित राशि दी जायेगी। नगद राशि के साथ-साथ सराहना के लिए प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा। यह कार्य एक प्रक्रिया के तहत किये जायेंगे, जिनमें जिला स्तर पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी की भूमिका होगी। जिले स्तर में अनुमोदन के पश्चात नेक व्यक्तियों का विवरण राज्य स्तर पर भेजा जायेगा। जहां नेक व्यक्तियों के दिये गये खाते में ईनाम की राशि सीधे डाल दी जायेगी। नेक व्यक्तियों द्वारा दिये गये सूचना एवं विवरण की जानकारी का उपयोग केवल पुरस्कार के संबंध में ही दिया जावेगा। जिन नेक व्यक्तियों द्वारा अपनी पहचान गोपनीय रखी जावेगी, ओ उपरोक्त पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होगा। एक व्यक्ति को किसी एक वर्ष में अधिकतम 5 बार ही नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जा सकेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!