Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

रोडवेज में संविदा चालकों की होगी भर्ती 

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

रोडवेज में संविदा चालकों की होगी भर्ती

रोडवेज में बस चालकों की कमी को दूर करने के लिए संविदा पर चालकों की भर्ती की जाएगी । प्रदेश भर के साथ अलीगढ़ में भी इसकी तैयारी शुरू हो गई है । अलीगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश भर में करीब 6000 पदों पर संविदा

चालकों की तैनाती की जाएगी । इसमें अलीगढ़ क्षेत्र में भी संविदा चालकों की तैनाती होनी है । उन्होंने बताया कि जल्द भर्ती के लिए विज्ञापन , प्रचार – प्रसार आदि की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी । उन्होंने बताया कि संबंधित चालक भर्ती के संबंधन में गम कार्यालय एवं कार्यशाला पर आकर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!