नीमच | जिले के सभी नगरीय निकाय, स्थानीय निकाय पंचायतें एवं राजस्व अधिकारी सार्वजनिक जल स्त्रोंतों, तालाबों, कुओं, बावडियों, नदी, नालों से अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर हटवाए। जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत जल स्त्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण के कार्य प्राथमिकता से करवाएं और इन कार्यो में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी प्राप्त करें। यह निर्देश कलेक्टर दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एडीएम लक्ष्मी गामड, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर जैन ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कुओं, बावडियों व नालों की साफ-सफाई का कार्य निरंतर होना चाहिए। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में तालाबों व अन्य जल संरचनाओं से मिट्टी निकालने का कार्य करवाया जावे। हर ग्राम पंचायत में अंकुर उपवन के तहत 200 पौधे रौपे जाएंगे।
कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान से संबंधित दीवार लेखन का कार्य करवाने के निर्देश सभी जनपद सीईओं और सीएमओ को दिए। जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने जल गंगा संवर्धन अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की व अब तक की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में कलेक्टर जैन द्वारा 18 से 20 जून तक जिले में आयोजित होने वाले स्कूल चले हम अभियान के तहत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की।
*लायन्स क्लब खण्डवा सर्वश्रेष क्लब सहित 31 अवार्डों से सम्मानित*
4 hours ago
मानव सेवा ही भगवान की सेवा है : गोस्वामी दिव्येश कुमार महाराज
4 hours ago
नंद विहार में पहली बार निकली भोलेनाथ की बारात, शिव-पार्वती विवाह ने मोहा मन।
5 hours ago
(no title)
5 hours ago
माय भारत के तत्वावधान में बसना महाविद्यालय में हुआ खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम
5 hours ago
एडवोकेट प्रभात जैन सत्यार्थ समाचार* *बड़ागांव ब्लॉक कांग्रेस का बढ़ती हुई महगाई को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन**-भाजपा के कुशासन से लगातार बढ़ती बेतहाशा महंगाई और गरीबों पर पड़ रही दोहरी मार के खिलाफ आज बड़ागांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बड़ागांव बस स्टैंड पर कड़वी चाय बनाकर और शक्कर बाट कर प्रदर्शन किया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव का कहना है कि केंद्र सरकार गलत नीतियाँ और मोहन सरकार के गलत फ़ैसलों के कारण बहुत महँगाई बढ़ रही है जनता का चाय पीना भी मुश्किल कर दिया है आजकल सामान्य परिवार को जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है इस बढ़ती हुई महंगाई को देखकर ब्लॉक कांग्रेस बड़ा गांव ने प्रदर्शन किया है जिसमें जनता का भरपुर सहयोग मिला है इस बार जनता आर-पार की लड़ाई करने के मूड में है और सरकार बदलने के लिए आतुर है बही सामान्य वर्ग यूजीसी कानून व्यवस्था के कारण परेशान है युबा वर्ग नौकरी के लिए परेशान है व्यापारी आदमी व्यापार से परेशान महँगाई बढ़ने के कारण आखिर जनता करे तो क्या करें इसलिए जनता कांग्रेस को समर्थन दे रही है इस बार बीजेपी सरकार का आना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है महंगाई के खिलाफ आवाज़ बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। शक्कर से लेकर रोज़मर्रा की घरेलू जरूरतों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज आवाज़ बुलंद की। जनता की मेहनत की कमाई पर महंगाई की मार—अब नहीं सहेंगे! महंगाई पर लगाम लगाओ, आम जनता को राहत दिलाओ।
5 hours ago
रक्षाबंधन पर विद्यार्थियों ने वृक्षों को बाँधी राखी, लिया संरक्षण का संकल्प
8 hours ago
30 अगस्त को देशभर के 2000 जैन मंदिरों में एक साथ होगा शुद्धिकरण
8 hours ago
डिंडोरी नगर में मुसलमानों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी
15 hours ago
अमन, शांति के पैगाम के साथ.. *ईद मिलदुन्नबी का जुलुस निकला।*