Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेझारखंडताज़ा ख़बरेंसरायकेला

तिरूलडीह पुलिस ने रेलवे लाइन से किया एक लाश बरामद 

सरायकेला/तिरूलडीह-सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह रेलवे लाइन पर एक लाश बरामद किया गया । तिरूलडीह पुलिस द्वारा सोमवार को लाश का पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक का पहचान 23 वर्षीय नसीम अंसारी मुल निवासी ईचागढ़ थाना क्षेत्र के ईचागढ़,पातकुम के रूप में किया गया है, जो वर्तमान में तिरूलडीह में रहता है। मिली जानकारी के अनुसार नसीम अंसारी का मानसिक स्थिति सही नहीं था। वह रविवार की शाम को घर से निकला और वापस नही लौटा । परिजनों ने काफी खोजबीन किया पर कहीं पता नहीं चला। देर रात को परिजनों को चांडिल मुरी रेलखंड के तिरूलडीह रेलवे स्टेशन ओर सपादा के बीच पोल संख्या 320/15 व 320/16 के समीप रेलवे लाइन पर एक लाश की सुचना मिलने पर परिजनों द्वारा पहचान कर तिरूलडीह थाना को सुचना दिया गया। सुचना पर तिरूलडीह थाना प्रभारी आलम चांद महतो दलवल के साथ घटनास्थल पर पहुंची व रेलवे विभाग को सुचित करने के बाद लाश को बरामद कर थाना में सुरक्षित रखा गया एवं सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि रेलवे लाइन पार करने के समय किसी ट्रेन द्वारा धक्का मार देने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना रविवार की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने रेलवे विभाग से मुआवजा का मांग किया है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक व परिजन चांडिल डैम के विस्थापित है । उच्चविस्थापित होने के बाद तिरूलडीह में ही बस गए हैं। घटना से परिजन काफी सदमे में हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!