*15 से 18 जून तक आयोजित किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव – अनुपम कश्यप*
*चार दिवसीय ग्रीष्मोत्सव के दौरान एक दिन होगा चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के नाम*
शिमला, 06 जून –
अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2024 इस वर्ष 15 से 18 जून तक ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित किया जाएगा।यह जानकारी शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां बचत भवन में शिमला ग्रीष्मोत्सव के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
अनुपम कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट घोषित अनाथ बच्चों के लिए ग्रीष्मोत्सव के दौरान एक दिन समर्पित रहेगा, जिसमें वह अपनी प्रस्तुति भी देंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचली फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के खाद्य पदार्थों का फ्यूज़न देखने को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि चार दिवसीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के दौरान हर दिन स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां के अतिरिक्त शाम को सुप्रसिद्ध कलाकारों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इसके अतिरिक्त, पर्यटकों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, सड़क सुरक्षा बार जागरूकता, प्राकृतिक फ्लावर शो इत्यादि का भी आयोजन किया जायेगा। ग्रीष्मोत्सव में तीन श्रेणियों में हेल्दी बेबी कम्पटीशन का भी आयोजन होगा जिसमें नवजात से लेकर एक वर्ष की आयु, एक वर्ष से लेकर तीन वर्ष की आयु और तीन वर्ष से पांच वर्ष तक की आयु सीमा शामिल रहेगी।
उपायुक्त ने कहा कि शिमला ग्रीष्मोत्सव एक बेहद प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, जिसका इंतजार शिमला सहित अन्य राज्यों के लोग हर वर्ष बेसब्री से करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष शिमला ग्रीष्मोत्सव का आयोजन बहुत अच्छे तरीके से किया गया तथा और उन्हें पूर्ण विश्वास है की इस वर्ष भी सभी विभाग परस्पर तालमेल से इस
उत्सव को और बेहतर ढंग से आयोजित करने में जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे। उन्होंने ग्रीष्मोत्सव में बिजली और पानी का उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्रीष्मोत्सव में अधिक से अधिक गतिविधियों का आयोजन करने के लिए सभी अधिकारियों को अभी से अपनी तैयारी आरम्भ करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने जिला युवा सेवाएं व खेल अधिकारी को इस दौरान विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2024 को लेकर एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा।
सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया और क्रमवार मदों को प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कानून व्यवस्था, सुरक्षा उपाय और चिकित्सा व्यवस्था बारे अपने सुझाव दिए ताकि ग्रीष्मोत्सव के दौरान किसी भी विपरीत स्थिति से निपटा जा सके।
बैठक में आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेन्द्र अत्री, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
.0.
*थाना पिपलोद पुलिस द्वारा 05 माह से फरार चल रहे किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुणे महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।*
56 minutes ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान अंतर्गत पुलिस लाइन ग्राउंड मे वॉलीबॉल मैच आयोजित कर नशे से दुरी हेतु शपथ दिलाई जाकर किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।*
58 minutes ago
*खंडवा पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम मे आगामी गुरु पूर्णिमा पर्व के दौरान श्री दादाजी मेले मे लगने वाले भंडारे की व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर भंडारा आयोजकों की बैठक कि गई आयोजित।*
1 hour ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत नौवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय एवं सार्वजनिक स्थान, सिनेमा घर मे लघु फ़िल्म दिखा कर, पम्पलेट वितरण कर एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
2 hours ago
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री संजय यादव जी का आकस्मिक निधन
12 hours ago
किल्लोद में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन
12 hours ago
*किशोर प्रेरणा मंच का राष्ट्रीय “वॉइस ऑफ खण्डवा” का ऑडिशन सम्पन्न*
12 hours ago
लोकसभा में गूंजा खंडवा के किसानों का मुद्दा, एनएचबी का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की मांग।
12 hours ago
नवीन नगर निगम कार्यालय भवन में श्री सत्यनारायण भगवान का विधिवत पूजन-अर्चन एवं कन्या पूजन संपन्न
12 hours ago
*इतिहास में प्रथम बार न्यायिक परिवार द्वारा निकाली जाएगी दादाजी की निशान यात्रा।*