कामठी मे रनाला मार्ग पर नगर परिषद स्कूल के पास कचरे का ठेर फैला हुआ नजर आता है। इसमे विशेष बात यह है कि वही पर दिवार पर स्वच्छता अभियान का संदेश लिखा हुआ है। शासन द्वारा बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाकर गंदगी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे मे इस अव्यवस्था से स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली सवाल उठना लाजमी है।
2,503 Less than a minute







