अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

राणा सोढ़ी होंगे फिरोजपुर से भाजपा प्रत्याशी

राणा सोढ़ी होंगे फिरोजपुर से भाजपा प्रत्याशी

 रिपोर्ट समीर गुप्ता ब्यूरो चीफ पठानकोट पंजाब — आखिरकार गहरे विचार-विमर्श के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के फिरोजपुर से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को लोकसभा टिकट दिया है। सोढ़ी पहले कांग्रेस में थे और उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह का बहुत करीबी माना जाता है। जब कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाया था और वह भाजपा खेमे में शामिल हुए थे – उसी दौरान राणा सोढ़ी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। इसके अलावा पूर्व कांग्रेस विधायक अरविंद खन्ना को भाजपा ने संगरूर से टिकट दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि इन‌ दोनों को टिकट देने के पीछे कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुख्य भूमिका है। डॉ सुभाष शर्मा आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी होंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!