ताज़ा ख़बरेंबिहारबेतिया

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि को जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

ज्ञातव्य हो कि लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के क्रम में दिनांक 29.04.2024 को छठे चरण की अधिसूचना जारी कर दी गयी। नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जाने की अंतिम तिथि 06 मई थी। नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा 07 मई को की गयी। 09 मई को अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि थी। मतदान की तिथि 25.05.2024 तथा मतगणना की तिथि 04.06.2024 है।

बेतिया:- बिहार:-  से संपादक अहमद राजा खान कि रिपोर्ट

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचन में धन-बल का प्रयोग रोकने के लिए कृतसंकल्पित है। इस क्रम में अधिसूचना जारी की तिथि से पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत प्रतिनियुक्त सभी 28 स्टेटिक्स सर्विलांस टीम (एसएसटी) को सक्रिय कर दिया गया है, जो मुख्य मार्ग पर वाहन की सघन जांच भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में करेंगे। इसके अतिरिक्त पूर्व से ही पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत प्रेस नोट की तिथि दिनांक-16.03.2024 से कुल-28 एफसटी कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी एवं लू के कारण वोटर टर्न आउट पर प्रतिकूल असर ना पड़े इसके लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं। वैसे मतदान केन्द्र जहां प्रतिक्षालय नहीं है, वहां पर छांव की समुचित व्यवस्था की जायेगी। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर शीतल जल की व्यवस्था की जायेगी। साथ ही मतदान सामग्री के साथ हीट स्ट्रोक से बचने के लिए दवा/ओआरएस का प्रबंध किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सघन गतिविधियां चलायी जा रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग, जीविका, आंगनबाड़ी, स्काउट एंड गाइड एवं अन्य विभागों द्वारा जिलास्तर से लेकर ग्रामस्तर तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं को जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक, वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र, श्रीमती जे0 इनोसेन्ट दिव्या, व्यय प्रेक्षक, पश्चिम चम्पारण लोक सभा क्षेत्र, श्री टी0 वी0 वाम सीधर, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी, पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री सुशांत कुमार सरोज, उप निर्वाचन पदाधिकारी, श्री लाल बहादुर राय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, श्री अनंत कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार, सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/triloknews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!