जवा तहसील अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में खराब हैंडपम्प एवं नलजल योजना चालू नही होने से इस भीषण गर्मी में ग्रामीण है परेशान।
शिकायत पर पीएचई विभाग नही दे रहा ध्यान।
रीवा में आराम फरमाते है एसडीओ और कर्मचारी।
- जवा/ रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत कई ग्राम पंचायतो को हैंडपम्प खराब पड़े हुए है और जो शासन की महत्वाकांक्षी नलजल योजना है वो कागजो तक ही सीमित है लेकिन ठेकेदार के द्वारा नलजल योजना चालू होने की बात करते है जहा पर देखा गया की लूक, सितलहा,नगवा,जवा, भक्ता, ऊँचाडीह, महूहाटोला,अतरैला,हरदोली, डभौरा आदि गांवो में नलजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई है लेकिन ठेकेदार के द्वारा न ही ठीहा बनाया गया न ही टोंटी लगाई गई,सिर्फ पाइप दिखाई दे रही है लेकिन उन पाइपों से पानी नही निकल रहा है। जवा, डभौरा सहित कई गांवो में पानी की टंकी बनी हुई है कर्मचारी नियुक्त है परंतु कभी उन टंकियों से पानी सप्लाई नही होती है। इसी तरह से गांव गांव में हैंडपम्प खराब है परंतु विभाग के अनदेखी से हैंडपम्प खराब पड़े हुए है। जब इसकी शिकायत पीएचई विभाग रीवा के एसडीओ आरके सिंह और कर्मचारी देवेन्द्र पांडेय को फोन लगाया जाता है तो उनके फोन नही उठाया जाता है और न ही शिकायतों पर अमल किया जाता है जिस बजह से ठेकेदार मनमानी पर उतारू है।
जिसका खामियाजा इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है और पीएचई विभाग के अधिकारी कर्मचारी रीवा में आराम फरमा रहे है।
जहा पर कई ग्रामीणों ने बताया की 3 माह से हैंडपम्प खराब है किसी मे हैंडिल, एक्सल, बैरिंग एवं राइजर पाइप खराब है परंतु विभाग के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जिस बजह से हम ग्रामीणों को दूसरे के बोर का सहारा लेना पड़ता है या तो दूर से दूसरे हैंडपम्प से पानी लाना पड़ता है | -

जिसके लिए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से निवेदन किये है कि भीषण गर्मी को देखते हुए खराब पड़े हैंडपंपो को सुधरवाया जाय और बंद पड़ी नलजल योजना को चालू कराया जाय।
ताकि ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना न पड़े। सवाल यही की आखिर कब तक मे इन भ्रष्ट अधिकारियों से निजात मिलेगी ।













