संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा
बंशीधर नगर से
बंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर जंगीपुर ग्राम के समीप शादी समारोह से लौट रहे ब्लोरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे झोपड़ी बने होटल में जा घुसा। जिससे ब्लॉरो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना शुक्रवार की देर रात का बताया जाता है। घायल सभी को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भर्ती कराया जहा चिकित्सक ने घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया। घटना में घायल सभी डंडई थाना क्षेत्र के लवाही गांव निवासी अवधेश पासवान के 17 वर्षीय पुत्र अखिलेश पासवान, सुरेंद्र गुप्ता के 16 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार गुप्ता, तथा नदलाल कुमार गुप्ता का नाम शामिल है। घटना के बारे में बताया जाता है कि ब्लोरों में सवार सभी लोग डंडई थाना क्षेत्र के लवाही गांव से बारात भवनाथपुर गया था।













