Jharkhand गढ़वा से
गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से BJP कैंडिडेट मुकेश दलाल निर्विरोध सांसद चुने गए हैं। गवाहों के नाम और हस्ताक्षर में गड़बड़ी की वजह से कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी का पर्चा रद्द हो गया था। इसके बाद बसपा सहित सभी निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया। इस सीट पर कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे। अपने कैंडिडेट का नामांकन रद्द होने के बाद गुजरात कांग्रेस ने हाईकोर्ट जाने की बात कही है।

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है। उन्होंने कहा- कांग्रेस कैंडिडेट के 4 प्रस्तावकों ने एक साथ खड़े होकर कहा कि फॉर्म में हमारे साइन नहीं हैँ। ये चुनाव के एक दिन पहले हुआ। हमने सूरत में चुनाव स्थगित करने की मांग की है। दरअसल, BJP के पूर्व डिप्टी मेयर ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी के पर्चे में प्रस्तावकों के फर्जी हस्ताक्षर करवाए गए हैं।













