http://केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का किया स्वागत। मोहरसिंह..नोहर..जिला..हनुमानगढ़ राजस्थान। वार्ड नं.31 नोहर में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रामकुमार सैनी के निवास पर राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री व चुरु लोकसभा प्रभारी अविनाश गहलोत व द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर प्रसाद सैनी का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। भाजपा कार्यकर्ता रामकुमार सैनी ने केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत व द्रोणाचार्य अवार्डी एथलीट कोच महावीर प्रसाद सैनी को राजस्थानी साफा पहनाकर आदर सत्कार किया। लोकसभा संसदीय क्षेत्र चुरु से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया के समर्थन में रखी नुक्कड़ सभा में पार्षद गंगाराम पारीक,पूर्व सरपंच मालचंद पांडिया,लोकगीत गायक महीपाल सैनी,भंवरलाल सैनी,पार्षद छोटुराम सेवग,भाजपा नगरमंडल नोहर के पूर्व अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी,मुकेश हिसारिया,मुकेश बंसल,अशोक गिदड़ा,आनन्द खदरिया,पार्षद सुरेन्द्र सैनी,पूर्व पार्षद सुरेन्द्र भाया,रणजीत सैनी,गजेन्द्र जोशी,देवेन्द्र जोशी,गंगाधर भार्गव,भजनलाल चिनिया,हरिकिशन भाडंग समेत सैकड़ों की तादाद में वार्डवासी,नोहर के गणमान्य लोग,मातृशक्ति व युवाशक्ति की उपस्थिति रही। द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर प्रसाद सैनी व प्रभारी मंत्री अविनाश सैनी ने 19 अप्रेल 2024 को मतदान के दिन कमल के फूल का बटन दबाकर पेरा ऑलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता देवेन्द्र झाझड़िया को विजयी बनाने की अपील की। रामकुमार सैनी ने एक छोटे से निमन्त्रण पर केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा नुक्कड़ सभा करने पर व सैकड़ों की तादाद में वार्डवासियों, बड़े-बुजुर्गों,मातृशक्ति व युवाशक्ति के नुक्कड़ सभा में पहुँचने पर आभार व्यक्त किया।

URL Copied
Read Next
18 hours ago
*सदभावना मंच का आयोजन*
18 hours ago
मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2026
18 hours ago
थाना किल्लोद पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका के साथ छेड़ छाड़ करने वाले आरोपी को 2 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल।
19 hours ago
श्रुत पंचमी पर्व पर मां जिनवाणी की होगी भव्य आराधना, नगर में आज निकलेगी पालकी यात्रा
20 hours ago
*महाराणा प्रताप जयंती समारोह में पूर्व डीएसपी आनन्द तोमर मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल*
20 hours ago
*सीए बनें मनीष छतवानी, समाज में हर्ष व्याप्त*
20 hours ago
*भाविका वाधवा सी ए बनी*
21 hours ago
राष्ट्रपति के समक्ष पहुंची निमाड़ की आवाज, विधायक छाया मोरे ने सौंपा ऐतिहासिक मांग पत्र।
23 hours ago
राष्ट्रपति महोदया ने खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे के नवाचार की सराहना की,
2 days ago
राज्यसभा चुनाव में कथित धांधली के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का पुतला दहन
Back to top button
error: Content is protected !!