निश्चय रथ’ पर सवार होकर बिहार में चुनाव प्रचार के लिए निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
*'निश्चय रथ' पर सवार होकर बिहार में चुनाव प्रचार के लिए निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार* *प्रशांत किशोर का सीएम पर हमला, बोले - हिम्मत है तो नीतीश कुमार बिना सरकारी अमला और सुरक्षा के बिहार के किसी एक गांव में पैदल चलकर दिखा दें* पटना: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि आज स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके शासनकाल के लिए लोग अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार के किसी गांव में बिना सुरक्षा और सरकारी अमला के पैदल नहीं चल सकते। आज बिहार में अफसरशाही, भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। बिना पैसा दिए एक काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि अगर लालू प्रसाद का शासनकाल 'अपराधियों का जंगलराज' था तो नीतीश कुमार का शासनकाल 'अधिकारियों का जंगलराज' है। बिहार की बदहाली का जिक्र करते हुए बताया कि जिन गांवों और पंचायतों में जाने का मौका मिला है, वहां पलायन की समस्या बहुत बड़ी है। *बिहार के गांव में आज 60 प्रतिशत युवक नहीं हैं: प्रशांत किशोर* गांवों में 60 प्रतिशत तक नवयुवक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल की सबसे बड़ी नाकामी है बिहार में शिक्षा व्यवस्था का ध्वस्त हो जाना। बिहार में भूमिहीनों की समस्या का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में गरीबी और बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण है बड़ी संख्या में भूमिहीनों का होना। आंकड़ों के मुताबिक बिहार में 58 फीसदी लोग भूमिहीन हैं जबकि देश में भूमिहीनों की संख्या 38 प्रतिशत है।
*लायन्स क्लब खण्डवा सर्वश्रेष क्लब सहित 31 अवार्डों से सम्मानित*
6 hours ago
मानव सेवा ही भगवान की सेवा है : गोस्वामी दिव्येश कुमार महाराज
7 hours ago
नंद विहार में पहली बार निकली भोलेनाथ की बारात, शिव-पार्वती विवाह ने मोहा मन।
7 hours ago
(no title)
7 hours ago
माय भारत के तत्वावधान में बसना महाविद्यालय में हुआ खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम
7 hours ago
एडवोकेट प्रभात जैन सत्यार्थ समाचार* *बड़ागांव ब्लॉक कांग्रेस का बढ़ती हुई महगाई को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन**-भाजपा के कुशासन से लगातार बढ़ती बेतहाशा महंगाई और गरीबों पर पड़ रही दोहरी मार के खिलाफ आज बड़ागांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बड़ागांव बस स्टैंड पर कड़वी चाय बनाकर और शक्कर बाट कर प्रदर्शन किया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव का कहना है कि केंद्र सरकार गलत नीतियाँ और मोहन सरकार के गलत फ़ैसलों के कारण बहुत महँगाई बढ़ रही है जनता का चाय पीना भी मुश्किल कर दिया है आजकल सामान्य परिवार को जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है इस बढ़ती हुई महंगाई को देखकर ब्लॉक कांग्रेस बड़ा गांव ने प्रदर्शन किया है जिसमें जनता का भरपुर सहयोग मिला है इस बार जनता आर-पार की लड़ाई करने के मूड में है और सरकार बदलने के लिए आतुर है बही सामान्य वर्ग यूजीसी कानून व्यवस्था के कारण परेशान है युबा वर्ग नौकरी के लिए परेशान है व्यापारी आदमी व्यापार से परेशान महँगाई बढ़ने के कारण आखिर जनता करे तो क्या करें इसलिए जनता कांग्रेस को समर्थन दे रही है इस बार बीजेपी सरकार का आना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है महंगाई के खिलाफ आवाज़ बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। शक्कर से लेकर रोज़मर्रा की घरेलू जरूरतों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज आवाज़ बुलंद की। जनता की मेहनत की कमाई पर महंगाई की मार—अब नहीं सहेंगे! महंगाई पर लगाम लगाओ, आम जनता को राहत दिलाओ।
7 hours ago
रक्षाबंधन पर विद्यार्थियों ने वृक्षों को बाँधी राखी, लिया संरक्षण का संकल्प
10 hours ago
30 अगस्त को देशभर के 2000 जैन मंदिरों में एक साथ होगा शुद्धिकरण
10 hours ago
डिंडोरी नगर में मुसलमानों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी
17 hours ago
अमन, शांति के पैगाम के साथ.. *ईद मिलदुन्नबी का जुलुस निकला।*