
सतना/नागौद-सतना लोकसभा में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है,सभी पार्टियां और प्रत्यासी अपने दम खम के साथ अपना प्रचार प्रसार कर रहे है।
इसी तारतम्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सतना जिले के नागौद नगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा- कांग्रेस जंग लगा लोहा, भाजपा 24 कैरेट का सोना, हम जो कहते हैं वो करते हैं।कांग्रेस के लोग कहते है कि यदि भाजपा सरकार रहेगी तो लोकतंत्र नही बचेगा,यह लोग केवल झूंठ फरेब की अफवाह फैलाना जानते है,कांग्रेस की सरकार में मैं जेल में रहा
कांग्रेस की सरकार में मैं ढाई महीने तक जेल में रहा। मेरी माता का निधन तक हो गया, तो भी इन्होंने मुझे उनका अंतिम संस्कार करने की अनुमति नहीं दी थी। ये कांग्रेसी अब लोकतंत्र की बात कर रहे हैं।
पाक अधिकृत हिस्सा हमारा था, है और रहेगा
हमने कहा था धारा 370 समाप्त करेंगे, चुटकी बजाकर कर भी दिया। पीओके में रहने वाले लोगों को भी लगता है कि हमारा विकास पाकिस्तान नहीं, मोदीजी ही कर सकते हैं। पाक अधिकृत हिस्सा हमारा था, है और रहेगा।
महाकाल की नगरी में विक्रम संवत की घड़ी लगाई
उज्जैन महाकाल की नगरी में काल की गणना होती थी। आज मोदी जी के कार्यकाल में फिर वह काम शुरू हुआ। हम देश भी चलाते हैं और अपनी समृद्ध विरासत को भी सहेजते हैं। मोदी जी के शासनकाल में ये हुआ है कि महाकाल की नगरी में पहली बार विक्रम संवत की घड़ी लगाई गई है।
भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्ति भाजपा दिला रही
भ्रष्टाचार समाप्त करना है तो सिस्टम बदलाव लाना पड़ेगा। भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्ति कांग्रेस का नारा हुआ करता था। लेकिन इसे जो पूरा कर रहा वो हमारी सरकार है।
माताओं-बहनों की चिंता केवल प्रधानमंत्री को
माताओं-बहनों की चिंता केवल हमारे प्रधानमंत्री ने की है। हर घर
नल कनेक्शन पहुंचाया है। कांग्रेस के लोगों से पूछिए, उनकी सरकार में नेशनल हाईवे 8 किमी तक बनती थी। मोदी सरकार में यही हाईवे 48 किमी से भी लंबे बन रहे हैं।
कांग्रेस के लिए जो अंतिम गांव, वो हमारे लिए पहला गांव
देश की सीमा के पास रहने वाले गांव को पहला गांव मानते हैं। कांग्रेस इन गांव को अंतिम गांव मानती थी।
पीएम मोदी युद्ध से बच्चों को देश में वापस लाए
रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई चली। हमारे देश के 26 हजार बच्चे वहां फंस गए थे। उनके माता-पिता ने पीएम मोदी से बच्चों को वापस लाने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने चटपट फोन पर दोनों देशों के राष्ट्रपति से बात और युद्ध 4 घंटे के लिए रुक गया।
*नागौद विधायक का सभा स्थल न पहुंचना बना चर्चा का विषय*
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री,पूर्व सांसद,नागौद विधायक नागेन्द्र सिंह लोकसभा चुनाव में आयोजित होने वाले कार्यक्रमो से अभी तक तो दूरी बनाए रहे लेकिन आज राजनाथ सिंह की सभा मे भी नागेन्द्र सिंह नही पहुंचे जिस कारण भाजपा में अंदरखाने चर्चा का बाजार गर्म है और कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है,आखिर भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व इतने वरिष्ठ नेता की अनदेखी क्यो कर रहा है ?आखिर भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व नागेन्द्र सिंह की नाराजगी क्यो दूर नही कर पा रहा है ?जनचर्चा है कि यदि समय रहते भाजपा के दिग्गज नेता नागेन्द्र सिंह की नाराजगी को दूर नही किया गया तो भाजपा को इस चुनाव में बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।