उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में एसटीएफ मेरठ की यूनिट ने बुधवार को मुख्य आरोपी राजीव नयन को गिरफ्तार कर लिया है।
राजीव नयन मिश्रा पुत्र स्व. दीनानाथ मिश्रा प्रयागराज के थाना मेजा ग्राम अमोरा का रहने वाला है। वर्तमान में वह भरत नगर जेके रोड भोपाल में रह रहा था। आरोपी राजीव थाना कंकरखेड़ा मेरठ के केस क्राइम 166/24 अन्तर्गत धारा 420/467/468/471/120B IPC 2/3/7/8/9 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम में वांछित चल रहा था।
गुड़गांव के अलावा रीवा के रिसॉर्ट में भी पढ़वाया था पेपर
इसी मामले में अभियुक्त राजीव को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में प्रकाश में आया है कि गुड़गांव के अलावा राजीव ने रीवा के भी एक रिसोर्ट में अपने गैंग के साथ अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाया था।
आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
पूर्व में यह एनएचएम घोटाले में ग्वालियर और यूपी टेट पेपर लीक में कौशांबी से जेल जा चुका है। पेपर लीक मामले में अब तक मेरठ एसटीएफ की टीम 54 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
इस मामले में एसटीएफ ने गुरुग्राम से रिसॉर्ट मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया था। इसी व्यक्ति के रिसॉर्ट में एक हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले पेपर पढ़वाया गया था। एसटीएफ की मेरठ इकाई के एएसपी बृजेश कुमार सिंह के अनुसार नेचर वैली रिजॉर्ट के मालिक सतीश धनकड़ को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही टीम मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी।
एएसपी बृजेश कुमार सिंह के अनुसार जिन पांच आरोपियों का रिमांड मिला था, उनमें टीसीआई ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी मिर्जापुर के शिवम गिरि, भदोही निवासी रोहित पांडेय, प्रयागराज निवासी अभिषेक शुक्ला, बिहार निवासी डॉ. शुभम मंडल और मोनू को 10 दिन के रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट से पांच दिन का रिमांड स्वीकार की गई थी। ये है मामला
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की दो पाली की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। इस मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। जांच के बाद खुलासा हुआ कि अहमदाबाद स्थित टीसी
आरोपी राजीव की फाइल फोटो
आई ट्रांसपोर्ट कंपनी से पांच और आठ मार्च को पेपर लीक हुआ था।
एसटीएफ इस मामले में 15 मुकदमे दर्ज कराकर 54 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। गिरोह के मुख्य आरोपी रवि अत्री और राजीव नयन मिश्रा फरार चल रहा था। बुधवार को एसटीएफ ने भोपाल से उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
मनरेगा संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग तेज की
15 hours ago
विश्व योग दिवस पर छायामोरे ने किया योग, बोलीं- स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का आधार है योग।
15 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश दिनांक: 21 जून 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर सिंधी कॉलोनी स्थित गुरु कृपा योगा स्टूडियो की संचालिका एवं महिला पतंजलि जिला मीडिया प्रभारी सुप्रसिद्ध योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी के सानिध्य में योग प्रशिक्षण संत निरंकारी भवन में एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम में किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। शिविर की शुरुआत में योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी ने उपस्थित जनसमूह को योग के महत्व को समझाते हुए कहा: ”योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मा और विचारों को संतुलित करने का मार्ग है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए योग हर व्यक्ति की प्राथमिक आवश्यकता बन चुका है।” कोमल जी के कुशल मार्गदर्शन में साधकों ने विभिन्न प्राणायाम और आसनों का अभ्यास किया: शारीरिक स्वास्थ्य के लिए: ताड़ासन, वृक्षासन और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया, जो शरीर में लचीलापन और ऊर्जा का संचार करते हैं। कोमल होतवानी द्वारा सिखाए गए बच्चो द्वारा ब्रह्माकुमारी आश्रम में प्रस्तुति दे कर मानसिक शांति के लिए: कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम के माध्यम से तनाव मुक्ति के उपाय बताए गए। ध्यान (Meditation) का एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों ने गहरे सुकून और सकारात्मकता का अनुभव किया। दैनिक जीवन में योग अपनाने की अपील कोमल अशोक होतवानी जी ने बताया उन्होंने पतंजलि योग विद्या पीठ हरिद्वार से योग शिक्षा प्राप्त कर पिछले 10 वर्षों से खंडवा में याेग की शिक्षा दे रही है उनके द्वारा सिखाए गए योग से महिलाओं की बड़ी से बड़ी बीमारियां जैसे थायराइड, माइग्रेन, शूगर, बीपी, गढ़िया, मोटापा पीसीओडी, स्लिपडिस्क, साइटिका, सरवाइकल, चेचक के दाग, घुटनों के दर्द, एडी दर्द, पूर्ण रूप से ठीक हुए हैं साथ ही कई महिलाए जिन्हें कई वर्षों से संतान प्राप्त नहीं हुई थी उन्हें संतान सुख की भी प्राप्ति योग द्वारा हुई कार्यक्रम के समापन पर योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी ने सभी से अपील की कि वे केवल योग दिवस के दिन ही नहीं, बल्कि वर्ष के प्रत्येक दिन कम से कम 30 मिनट योग को जरूर दें। उन्होंने “स्वस्थ नागरिक, समृद्ध समाज” का नारा देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। शिविर मे मीनाक्षी डोडवानी, टीना,सोनाली तायडे यशिका कामनानी, परी, महक रावतानी, भव्या गुरबख्शानी, हार्दिक,क्रिस्टी हिरानी,टीना रोहड़ा, परी श्यामनानी कृपा पलास निखिल गोस्वामी ने ,विशेष सहयोग दिया
16 hours ago
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
16 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित
17 hours ago
थाना खालवा पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को सकुशल आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द।
17 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज में हुआ भव्य योग आयोजन।
17 hours ago
*विश्व संगीत दिवस पर सद्भावना मंच का आयोजन*
18 hours ago
देश के रत्न किशोर दा को मिले भारत रत्न सम्मान, महाअभियान का शुभारंभ
18 hours ago
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न