संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का का रिपोर्ट गढ़वा
रंका चिनिया से
मुख्य मार्ग पर वीर बांध गांव के पास हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई है। उक्त घायल महिला चिनिया थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी वीरेंद्र यादव की पत्नी कुंती देवी बताया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि पति पत्नी दोनों अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर चिनिया से रंका आ रहा था।

इस बीच चलते बाइक से वीर बांध गांव के पास अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद उसके पति के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।










