Uncategorizedताज़ा ख़बरें

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एफएसटी टीम ने चार पहिया वाहनों की ली सघन तलाशी

निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए प्रशासन सख्त

वायजपुर,हरदोई।लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र व निष्पक्ष सम्पन्न कराए जाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्ती से जुटा हुआ है।एसडीएम सवायजपुर के निर्देशन में आचार संहिता के अनुपालन ने मतदान को लेकर अधिकारी पूरी तरह क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं।एफएसटी टीम क्षेत्र में भृमण कर वाहनों की लगातार सघन तलाशी कर रही है।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष व स्वतंत्र सम्पन्न कराए जाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।रविवार को एसडीएम डॉक्टर अरुणिमा श्री वास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सवायजपुर विधान सभा क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में टीम लगातार सक्रिय है।इसी कड़ी में अरवल थाना क्षेत्र के श्री मऊ तिराहा व हरपालपुर थाना क्षेत्र के ककरा तिराहे पर एफएसटी टीम ने वाहनों की सघन तलाशी ली।टीम प्रभारी विश्लेष कुमार व अन्य सहयोगी मौजूद रहे।एसडीएम डॉक्टर अरुणिमा श्री वास्तव ने बताया कि चार पहिया वाहनों पर ली जाने बाली तलाशी के दौरान चुनाव आचार संहिता को प्रभावित करने बाली सामग्री आदि की टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव आचार संहिता का अनुपालन किया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!