खुरई। नगर में आज 31 मार्च को कपड़ा और रेडीमेड व्यापारी संघ का मिलन समारोह सागर रोड स्थित एक निजी गार्डन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें नगर के लगभग 150 कपड़ा एवं रेडीमेड के व्यापारी हिस्सा लेंगे। प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम होली पर्व के दिन होता था लेकिन आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज की कुछ दिन पूर्व समता पूर्वक समाधि हो जाने के कारण समस्त कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापारियों ने यह कार्यक्रम होली पर्व पर ना करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में पिछले एक वर्ष में नगर में खुली कपड़ा एवं रेडीमेड की दुकानों के नए व्यापारियों और नए जुड़े हुए व्यापारियों का सम्मान किया जाएगा।
2,510 Less than a minute












