बकाएदारों की बिजली कनेक्शन काटने गए कर्मचारियों की हुई पिटाई, पुरानी बस्ती में बकायादारों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को पीटा, मामला पहुंचा थाने, जांच में जुटी पुलिस
कटनी। बकायेदारों के कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ कोतवाली थाने पहुंच कर इसकी शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरे पक्ष ने बिल की कुछ राशि जमा होने के बाद भी कनेक्शन काटने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कार्यपालन अभियंता शहर संभाग मुकेश महोबे ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर संभाग गणेश चौक विद्युत केंद्र पर तैनात लाइनमैन ज्ञानेंद्र गर्ग अपने अधिकारी जेई राजस्व वसूली तथा शुभम पटेल एवं अन्य के साथ शनिवार को पुरानी बस्ती जालपा वार्ड शंकर जी के मंदिर के पास में बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए गए थे।
कार्यपालन अभियंता शहर संभाग मुकेश महोबे ने बताया की पुरानी बस्ती क्षेत्र में कुछ लोगों के ज्यादा बिल बकाया है जिनमे कई के बिल 30 हजार,45हजार,95 हजार रुपए तक बकाया है।जिसकी जानकारी उपभोक्ता को नोटिस के माध्यम से कई बार दी गई परन्तु बिल जमा नहीं किया गया जिसके बाद कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ पुरानी बस्ती निवासी विनोद सोनी, प्रदीप सोनी एवं मल्लू सोनी के द्वारा विवाद शुरू कर मारपीट की गई। कार्यपालन अभियंता शहर संभाग मुकेश महोबे, लाईनमैन ज्ञानेंद्र गर्ग अपने साथियों के साथ कोतवाली थाने पहुंच गए। आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष ने बिल की कुछ राशि जमा होनें के बाद भी कनेक्शन काटने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
खंडवा जेसीआई द्वारा शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन
17 hours ago
इंसानियत की मिसाल: लाचार बुजुर्ग का सहारा बने डॉक्टर और एमआर, गैंग्रीन से जूझ रहे चंपालाल को दिलाया उपचार।
17 hours ago
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक आयोजित, नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों का हुआ सम्मान।
17 hours ago
*चौकी बोरगाँव थाना पंधाना पुलिस की जुआरियो के विरूध्द कि गई बड़ी कार्यवाही*
17 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत पंचम दिवस ऑटो एवं शासकीय परिवहन वाहनों पर पोस्टर अभियान तथा सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।
17 hours ago
आकांक्षी विकासखंड मेंहदवानी में कलेक्टर की जनकल्याण कारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार पर जोर
17 hours ago
कलेक्टर अंजू पावन भदौरिया ने भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को दिखाई हरी झंड़ी
18 hours ago
*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर चंद घंटो मे 02 चौरी के मोबाइल सहित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जैल।*
18 hours ago
थाना किल्लोद पुलिस द्वारा “मुस्कान अभियान” के तहत नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द।
18 hours ago
सिंहस्थ से पहले ओंकारेश्वर में सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त करे प्रशासन : उत्तमपाल सिंह