संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा
मझिआंव:थाना से
क्षेत्र अंतर्गत खरसोटा पंचायत के ग्राम खरसोता में शराब विक्रेता के विरुद्ध स्युंक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें 65 बोतल देशी एवं विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया वही जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सूचना मिली थी
कि खरसोता गांव निवासी अभिजीत प्रसाद एवं जयशंकर प्रसाद के घर में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है जिस टीम गठित कर संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाई गई। वही अभिजीत प्रसाद के घर से 17 बोतल बियर एवं 18 बोतल विदेशी शराब जप्त किया गया तथा उक्त दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया जिसमें केस कांड संख्या 24 \ 24 उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिककी दर्ज कर न्यायिक हिरासत गढ़वा भेज दिया गया। छापेमारी थाना प्रभारी आकाश कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी टीम में शामिल थाना प्रभारी के अतिरिक्त एसआई चंदन प्रधान, प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत सहित अन्य पुलिस के जवान शामिल थे। इस प्रकार शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान से शराब माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।











