Uncategorizedताज़ा ख़बरें

जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण

बैठने की तरतीब व्यवस्था पर जताई नाराजगी

हरदोई।डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु स्थापित एमसीएमसी कक्ष व कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। एमसीएमसी कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि विभिन्न चैनलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाये। कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सी विजिल ऐप व 1950 पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। प्राप्त शिकायतों का विस्तृत लेखा जोखा रखा जाये। शिकायत प्राप्त होते ही एफएसटी को सूचित किया जाये। कंट्रोल रूम के निरीक्षण के बाद उन्होंने एकल खिड़की प्रणाली और अनुमति कक्ष का निरीक्षण किया। बैठने की बेतरतीब व्यवस्था देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई तथा तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग द्विवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!