संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा
मझिआंव से
बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के जतरो -बंजारी पंचायत में मनरेगा योजनाओ में धड़ल्ले से जेसीबी के द्वारा कार्य करने की मामला प्रकाश में आया है। जिसकी लिखित शिकायत जतरो- बंजारी गांव निवासी उमाशंकर महतो के द्वारा उपायुक्त, विकास आयुक्त एवं मनरेगा लोकपाल को देखकर कार्रवाई की मांग की गई है। दिए गए आवेदन में उमाशंकर महतो के द्वारा लिखा गया है कि जतरो-

बंजारी पंचायत के नवाडीह गांव मे मुखिया , एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों एवं विचौलियो के मिली भगत से जेसीबी मशीन से कार्य कराया जा रहा है। जिसमें इस्लामुद्दीन अंसारी के खेत में कूप निर्माण अमीनुद्दीन अंसारी के द्वारा राशि का निकासी कर गमन किया गया है। तथा दिनांक 14 मार्च 2024 के दिन सुरेंद्र सिंह के खेत में कूप निर्माण योजना संख्या – 33407010005/एफ / 7080903094044 में तथा सुरेंद्र सिंह पिता रामधारी सिंह के खेत में कुप निर्माण योजना संख्या -3407010005/एफ/7080903102136 में जेसीबी मशीन के द्वारा कार्य किया गया है।
एक तरफ सरकार बेरोजगारी दूर करने के लिए मनरेगा मजदूर में काम दे रही है वहीं दूसरी ओर प्रखंड के पदाधिकारी के द्वारा मनरेगा मजदूरों से काम न कराकर जेसीबी से कार्य कराने पर आमदा हैं।जबकि बेरोजगार युवक काम की तलाश में प्रतिदिन काफी संख्या में बाहर पलायन कर रहे हैं।
जांचो उपरांत संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की है ।
इस संबंध में उप विकास आयुक्त पी एन मिश्रा ने बताया कि आवेदन मिला है,तथा इस मामले को लेकर टीम गठित कर जांचों उपरांत कार्रवाई की जाएगी।












