ताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़बदायूँ

एल. पी.जी गैस चोरी करने वाला डिलीवरी मैन हुआ बेनाकाब

*एलपीजी चोरी करने वाला डिलेवरीमैन हुआ बेनक़ाब!*

*होली में उपभोक्ताओं को ठगने के लिए अमेठी गैस सर्विस के एजेंट कर रहे घटतौली*

सुल्तानपुर।गैस सिलेंडर में LPG की चोरी की जा रही।एलपीजी तीन से पांच किलो तक कम निकल रही है।यह कोई और नही बल्कि नामचीन अमेठी गैस सर्विस का डिलीवरी मैन कर रहा है।लखनऊ नाका पर बाइक पर लादकर चार सिलेण्डर लेकर महिला उपभोक्ता को चार किलो कम तौल का सिलेंडर दिया गया। शक होने पर परिजनों ने जब पास की दुकान से कांटा लेकर तौल कराई तो पोल खुल गयी।इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने सभी भरे सिलेंडर की तौल कराई तो सभी मे 4-5किलो एलपीजी कम निकली।पता चला है कि आमतौर पर घरेलु गैस सिलेंडर में 14.2 किलोग्राम गैस होती है। घरेलु गैस का कुल वजन 29.5 किलोग्राम होता है।हालांकि अंत मे जितना वजन कम था उसका पैसा काटकर एजेंट ने पैसे लिए और अगले शिकार की ओर निकल पड़ा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!