Uncategorizedताज़ा ख़बरें

फतेहपुर में आयकर अधिकारी और स्टेनो रिश्वत लेते गिरफ्तार

जिला संवाददाता

फतेहपुर में आयकर अधिकारी और स्टेनो रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

लखनऊ

सीबीआई ने फतेहपुर में आयकर विभाग के आईटीओ ( आयकर अधिकारी ) और स्टेनो को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए शुक्रवार को रंगे हाथों दबोच लिया । ‘

दूसरी ओर महोबा में आर्यावर्त बैंक के शाखा प्रबंधक को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है । तीनों को शनिवार को राजधानी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा । सीबीआई की राजधानी स्थित एंटी करप्शन ब्रांच में फतेहपुर निवासी रंजीता दुबे ने शिकायत की थी । कि आयकर अधिकारी नितीश शुक्ला और स्टेनो आलोक कुमार उसके ग्राहक सेवा पोर्टल के विरुद्ध जांच शुरू करने और जुर्माना लगाने की धमकी दे रहे हैं । उससे कोई कार्रवाई नहीं करने के बदले 25 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं । शिकायत सही पाए जाने पर सीबीआई की टीम को फतेहपुर भेजा गया । टीम की सलाह पर शिकायतकर्ता रंजीता दुबे ने आयकर अधिकारी से रिश्वत की रकम कम करने को कहा । आयकर अधिकारी 20 हजार रुपये रिश्वत लेने पर राजी हो गया । टीम ने बतौर एडवांस 10 हजार रुपये के नोट देकर भेजा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!