
सिद्धार्थनगर. बुद्ध भूमि भारत के तहत थाईलैंड में आयोजित कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर से नेक्सटजन स्पोर्ट्स फाऊंडेशन और शुभम् इंडिया ने अपनी शानदार उपस्थिति के साथ सबका ध्यान केन्द्रित किया। भारतीय दूतावास थाईलैंड, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बुद्ध भूमि कपिलवस्तु के नेक्सटजन स्पोर्ट्स फाउंडेशन और शुभम इंडिया के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस अवसर पर अपने अनुभवों को साझा किया। बुद्ध परिपथ पर स्थित शुभम् इंडिया, नेक्सटजन स्पोर्ट्स फाउंडेशन आने वाले “खेल पर्यटन, कृषि संस्कृति/परंपरा” को बढावा देने का काम करेंगे। सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने थाइलैंड जा रहे शुभम् इंडिया, नेक्सटजन स्पोर्ट्स फाउंडेशन के टीम को शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि जिस तरह हमारे बुद्ध भूमि के युवा अपनी ऐतिहासिक विरासत को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है। फाउंडर्स प्रशांत व शिवानी ने भी थाइलैंड जा रही टीम को शुभकामनाएँ दी। 24 फरवरी से 04 मार्च 2024 तक चल रहे इस कार्यक्रम में कुल 120 देशों ने प्रतिभा किया। नेक्स्टजेन स्पोर्ट्स फाउंडेशन अपने लक्ष्य के तहत कार्य करते हुए सिद्धार्थनगर की प्रतिभाओं को जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का प्रयास कर रहा है। थाईलैंड में विभिन्न खेल क्लब हैं जहाँ ताइक्वांडो, मार्शल आर्ट, मुआय थाई और अन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। आने वाले समय में प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने और सिद्धार्थनगर में अंतर्राष्ट्रीय इवेंट होस्ट करने के लिए विकल्प मिलेगा। इस कार्यक्रम में नेक्स्टजेन के प्रबंधक अमन द्विवेदी मौजूद रहे।










