Uncategorizedअन्य खबरेजैसलमेरताज़ा ख़बरेंराजस्थान

सीएमएचओ डॉ पालीवाल ने सी एच सी भणियाणा का किया औचक निरीक्षण

सीएमएचओ डॉ पालीवाल ने सी एच सी भणियाणा का किया औचक निरीक्षण, चिकित्सा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जैसलमेर 27 फरवरी 2024/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल द्वारा मंगलवार को सीएचसी भणियाणा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, उन्होंने निरीक्षण के दौरान नव निर्मित वार्ड की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा शेष कमियों को पूर्ण करवाने के निर्देश दिए उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ हुकमाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भणियाणा को मॉडल सीएचसी के रूप में विकसित करने तथा जननी सुरक्षा योजना व मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के बकाया भुगतान का आगामी सात दिवस में पूर्ण रूप से भुगतान करने के निर्देश दिए , डॉ पालीवाल ने आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र लाभार्थियों की शत प्रतिशत ई केवाईसी कार्य आवश्यक रूप से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए, उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा बेहतर मातृ एवम् शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किए , उन्होंने चिकित्सा संस्थानो पर पर्याप्त मात्रा में निशुल्क दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने , मरीजो को निशुल्क जांच से लाभांवित करने तथा चिकित्सा संस्थान की साफ सफाई बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए, उन्होंने निरीक्षण के दौरान चिकित्सा संस्थानो के वार्ड , मुख्यमंत्री निशुल्क दवा केंद्र, कोल्ड चैन पॉइंट व लैब आदि की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया , उन्होंने आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करने , चिकित्सा संस्थान में उपलब्ध दवाओ की सूची सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने, विभागीय कार्मिकों को निर्धारित ड्रेस कोड में निर्धारित समय तक चिकित्सा संस्थान में उपस्थित रहने , मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने, बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश प्रदान किए , उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से क्षेत्र में संचालित विभिन्न विभागीय गतिविधियों कार्यक्रमो, नियमित टीकाकरण व परिवार कल्याण की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा टीकाकरण से वंचित लोगों को टीकाकरण से लाभान्वित करने के निर्देश दिए l निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने चिकित्सा संस्थान पर रेडियोग्राफर की नियुक्ति करवाने व अन्य सुविधाओं में विस्तार के संबंध में निवेदन किया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!