गुमलाझारखंड

खूंटी में दो गाड़ियों की भीषण टक्कर, तीन की मौत

 

Road accident in Khunti. खूंटी में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा कर्रा थाना क्षेत्र में हुआ. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है.

खूंटीः जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है. दो गाड़ियों के आपस में टकराने से यह हादसा हुआ. यह दुर्घटना जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में हुई है.

 

 

बता दें कि जिले के कर्रा में हाइवा और टर्बो की आपस में भिड़ंत हो गई. जिसके कारण दोनों ही गाड़ियों के चालक और खलासी की गाड़ी में दबने से मौत की सूचना है. कर्रा थाना क्षेत्र के घुनसूली गांव के समीप हादसा हुआ है. सूचना मिलने पर कर्रा पुलिस घटनास्थल पहुंची

 

बताया जा रहा है कि हूटार से चिप्स लेकर कर्रा की तरफ हाइवा जा रहा था जबकि कर्रा से अवैध बालू लेकर खूंटी की तरफ टर्बो वाहन जा रहा था. इसी दौरान दोनों आपस में टकरा गए. बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है. कर्रा थाना प्रभारी पंकज कुमार दास मौके पर पहुंचे हुए हैं. उन्होंने बताया कि दोनों गाड़िया एक दूसरे के ऊपर चढ़ गई है. अंदर फंसे शवों को निकाला जा रहा

है. अपडेट जारी है…

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!