
चौपारण।केबीएसएस चौपारण परिसर में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान विधायक मनोज कुमार यादव व बीडीओ नितेश भास्कर ने मध्य विद्यालय सिंहपुर के बच्चों को स्वयं साइकिलें सौंपीं। साइकिल मिलते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए आवागमन को आसान बनाना है। बीडीओ नितेश भास्कर ने सरकारी योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान विधायक ने केबीएसएस के शिक्षकों और छात्रों से बातचीत कर स्थानीय शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लिया तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अंकित यादव, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव व रामस्वरूप पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि विराज रविदास, मंडल अध्यक्ष रेवाशंकर साव एवं कुलदीप पांडेय, प्रबंधन समिति अध्यक्ष दिलीप राणा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक काली राम, शिक्षक उत्तम कुमार, शिव कुमार, नागेश्वर वर्मा, सहित अन्य शामिल थे।













