
चौपारण।केबीएसएस उच्च विद्यालय, चौपारण में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं बीएलए-2 की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष (भाग-1) शारिक अख्तर उर्फ भूनु ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उपेंद्र यादव उर्फ गुलाबी यादव, अभिमन्यु प्रसाद भगत, पर्यवेक्षक रेवाली पासवान, बीरबल साहू सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने बीएलओ और बीएलए-2 से घर-घर जाकर अभियान चलाने, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा मृत या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे।












