ताज़ा ख़बरें

*खण्डवा पुलिस को मिली सम्पत्ति संबंधी अपराधों में एक और सफलता, लूट करने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त में, लुटा गया सामान व नगदी कुल कीमती 34000/- रुपये का व मोटर सायकिल हुए जप्त*

खास खबर

*खण्डवा पुलिस को मिली सम्पत्ति संबंधी अपराधों में एक और सफलता, लूट करने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त में, लुटा गया सामान व नगदी कुल कीमती 34000/- रुपये का व मोटर सायकिल हुए जप्त*

थाना पिपलोद क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 26/08/26 को फरियादी किशन पिता अमरसिंह चौहान निवासी ग्राम नांदिया थाना वर्धा महाराष्ट अपने साथियों के साथ मोटर सायकिल से चिकलधारा महाराष्ट्र धारणी से अपने घर ग्राम नांदिया थाना वर्धा महाराष्ट वापस जा रहा था। रास्ते में ग्राम बलवाड़ा के करीब जंगल में 02 मोटरसाइकिल पर सवार 04 बदमाशों द्वारा उसकी गाड़ी को रोककर चाकू से धमकाकर 03 नग मोबाईल किमती करीबन 30000/- रुपये, एक नग पावर बैंक – 1000/- एवं नगदी 3000/- रुपये लूट लिए गए। थाना पिपलोद द्वारा रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार पतारसी कर प्रकरण में 0 4 आरोपीगण (1) सुमित पिता हिरालाल जाति भील निवासी ग्राम सिंगोट, (2) रोशन पिता ताराचंद जाति भील निवासी ग्राम सिंगोट थाना पिपलोद एवं 02 विधि विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार कर प्रकरण में लुटा गया मशरूका 03 नग मोबाईल किमती करीबन 30000/- रुपये, एक नग पावर बैंक – 1000/- एवं नगदी 3000/- रुपये बरामद कर जप्त किया गया गया है।

प्रकरण मे टीम प्रभारी थाना प्रभारी निरी. विक्रम धार्वे एवं विवेचनाकर्ता अधिकारी उनि. प्रतापसिंह वास्कले , सउनि. आशीष जाधव, सउनि. छोटेलाल गोतम, प्रआर. 299 सुनिल सेंगर, प्रआर. 285 आकाश, प्रआर.500 सुरेश परमार, प्रआर. 229 ब्रजेश नर्रे व्दारा सराहनीय कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!