ताज़ा ख़बरें

*खण्डवा पुलिस का नवाचार, ग्राम नंदाना में लगी यातायात जन चौपाल, ग्रामीणों को दी गयी यातायात नियमों की जानकारी*

खास खबर

*खण्डवा पुलिस का नवाचार, ग्राम नंदाना में लगी यातायात जन चौपाल, ग्रामीणों को दी गयी यातायात नियमों की जानकारी*

पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से *एक नवाचार* *यातायात जन चौपाल* प्रारंभ किया गया है।

इसी क्रम में आज उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय के नेतृत्व में थाना प्रभारी नर्मदा नगर निरीक्षक श्री धीरेश धारवाल, निरीक्षक श्रीमती स्नेहा ठाकुर सहित थाना यातायात की टीम द्वारा थाना नर्मदा नगर क्षेत्र के ग्राम नंदाना में *यातायात जन चौपाल* का आयोजन किया गया।
यातायात जन चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा सड़क पर सुरक्षित तरीके से आवागमन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की तत्काल सहायता करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!