ताज़ा ख़बरें

मेजर ध्यानचंद की जन्मदिवस स्मृति में हरसूद-खालवा तहसील स्कूलों में खेल जागरूकता 21 अगस्त से 29 अगस्त सप्ताह प्रारंभ हुआ।

खास खबर

मेजर ध्यानचंद की जन्मदिवस स्मृति में हरसूद-खालवा तहसील स्कूलों में खेल जागरूकता 21 अगस्त से 29 अगस्त सप्ताह प्रारंभ हुआ।

खंडवा,हरसूद। मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में खेल और युवा कल्याण विभाग एवं सामाजिक स्वास्थ्य शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में खेल जागरूकता सप्ताह का आयोजन जिला खेल अधिकारी रूपसिंह कलेश के निर्देश में किया जा रहा है। समाज सेवी सुनील जैन ने बताया की इसी क्रम में शुक्रवार को हरसूद खालवा तहसील के 8 विद्यालयों जनभागीदारी के माध्यम से खेल प्रतियोगिता क्रिकेट चेयर रेस रस्साकस्सी बालक -बालिका वर्ग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया
सीप संस्था के अध्यक्ष संदीप सांवले एवं ब्लॉक समन्वयक चेतन गौहर खेल विभाग ने बताया कि प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे के
क्रिकेट बालक वर्ग अ – प्रथम अभिनव स्कूल हरसूद
वर्ग ब-प्रथम ज्ञानोदय स्कूल हरसूद
रस्साकसी बालिका-ग्रीन फील्ड स्कूल
द्वतीय-एमके गांधी स्कूल
बालक वर्ग -प्रथम ग्रीन फील्ड स्कूल
द्वतीय -संत स्टीफन स्कूल

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों और खेल के प्रति समर्पण से परिचित कराना तथा बच्चों में खेलों के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाना है।

सुनील जैन ने बताया कि सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए मेजर ध्यानचंद के जीवन पर संगोष्ठी, खेलों में करियर की संभावनाओं पर करियर गाइडेंस, विभिन्न खेलों के नियमों की जानकारी तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के जीवन परिचय से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह भी बताया जाएगा कि वे खेलों में अपनी प्रतिभा को निखारकर जिला, संभाग, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना करियर किस प्रकार बना सकते हैं।

विवेकानंद महाविद्यालय के जयेश वैष्णव, प्राचार्य, ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन और उनके आदर्शों का प्रचार-प्रसार खालवा एवं हरसूद ब्लॉक के विद्यालयों तक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी खेलों से जुड़कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के जयेश वैष्णव, प्राचार्य, महिला मंडल अध्यक्ष रूपाली जिनोदिया, संस्था अध्यक्ष संदीप सावले, नितेश यादव, डिंपल चौहान, खुशी प्रजापति, नितिन जायसवाल एवं राज चौहान सहित अन्य गणमान्यजन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, ने कहा कि “खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य का माध्यम है।” मेजर ध्यानचंद का जीवन युवाओं को निरंतर मेहनत, अनुशासन और देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!