ताज़ा ख़बरें

साहिल लोचब को न्याय दिलाने राहुल गांधी के समर्थन में मुंदी थाने के बाहर कांग्रेस का धरना

खास खबर

साहिल लोचब को न्याय दिलाने राहुल गांधी के समर्थन में मुंदी थाने के बाहर कांग्रेस का धरना

छात्रों के समर्थन में कांग्रेस जनों ने जमकर की नारेबाजी

राहुल गांधी की मांग पर दिल्ली में हुई एफआईआर के बाद धरना हुआ समाप्त

खंडवा/मुंदी
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर 20 जुलाई को पुलिस द्वारा पैलेट गन से किए गए हमले में साहिल लोचब गंभीर रूप से घायल हो गए। कांग्रेस के अनुसार, उनकी एक आंख की रोशनी जाने का खतरा बना हुआ है। इस घटना के विरोध और साहिल लोचब को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को मुंदी थाने के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण उत्तमपाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुंदी थाने के बाहर धरने पर बैठे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों पर गंभीर प्रहार है। इतनी गंभीर घटना के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से न तो माफी मांगी गई और न ही खेद व्यक्त किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि साहिल लोचब न्याय की मांग को लेकर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं किए जाने की बात सामने आई। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी उनके साथ संसद मार्ग स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज नहीं किया जाना संविधान द्वारा दिए गए नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने की इस संवैधानिक लड़ाई में राहुल गांधी के समर्थन में देशभर में कांग्रेसजन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में मुंदी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर के बाहर धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया और साहिल लोचब को न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि दिल्ली में राहुल गांधी की मांग पर एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद मुंदी में चल रहा धरना शाम करीब 5:30 बजे समाप्त किया गया। कांग्रेसजनों ने कहा कि छात्रों के संवैधानिक अधिकारों और न्याय की लड़ाई में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी।
धरने के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के साथ प्रियेश चौकड़े, नितेश देसाई , मनोहर पटेल ,नवीन राठौर , लोकेश राठोर, राजू नामदेव ,संदीप जैन,जीवन सिंह सोलंकी, ताराचंद सेन, शक्ति सिंह गौड़ , अंकित सिंह ,योगेंद्र पटेल, मनीष चतुर्वेदी ,पंकज राठौड़ सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!