ताज़ा ख़बरें

बी.एड. कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

खास खबर

बी.एड. कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

खंडवा। बी.एड. कॉलेज, खंडवा में आज ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक प्रार्थना की। विधायक श्रीमती कंचन तनवे ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विधायक श्रीमती कंचन तनवे ने पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक हैं।

विधायक श्रीमती तनवे ने अपने व्यक्तिगत संकल्प का उल्लेख करते हुए बताया कि वे अपने जन्मदिन पर अपनी आयु के बराबर पौधे लगाने का प्रयास करती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कावेश्वर में 43 पौधे रोपित किए थे। उन्होंने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए समाज और पर्यावरण के लिए कुछ सकारात्मक करने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष उन्होंने अपने जन्मदिन पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों से बुके, फूल एवं माला के स्थान पर पेन और कॉपी भेंट करने का आग्रह किया था, ताकि इन सामग्री को जरूरतमंद भाई-बहनों तक पहुंचाया जा सके।

विधायक ने युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि जन्मदिन की शुरुआत केक काटकर और मोमबत्तियां बुझाकर करने के बजाय मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करें, पौधारोपण करें और समाजहित में कोई सकारात्मक कार्य करने का संकल्प लें। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप यादव, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती प्रीति वर्मा, भाजपा पिछड़ा मोर्चा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती रानी वर्मा, पार्षद श्रीमती स्वाति साकल्ले, भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश पाल, श्रीमती मंजू यादव, श्रीमती रजनी बोराना, श्री सुधीर साकल्ले एवं श्री दुर्गेश शर्मा सहित छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!