ताज़ा ख़बरें

ग्राम अटूटखास में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का आयोजन

खास खबर

ग्राम अटूटखास में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का आयोजन
खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 7 अगस्त 2026 से शुरू किए गए ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के तहत शुक्रवार, 21 अगस्त को जिला खंडवा के ग्राम अटूटखास में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मान्धाता विधायक श्री नारायण पटेल, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। ग्राम अटूटखास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित विभागों के माध्यम से निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत करने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का संदेश दिया गया।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जिले में जनसंवाद और जनसेवा का क्रम लगातार जारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!