ताज़ा ख़बरें

*तुलसी पुण्यतिथि पर तुलसी उद्यान में तुलसी के पौधों का रोपण व गार्डन जीम मशीन का लोकार्पण*

*तुलसी उद्यान में आदर्श योग संस्था ने लगाई गार्डन जीम मशीनें*

*तुलसी पुण्यतिथि पर तुलसी उद्यान में तुलसी के पौधों का रोपण व गार्डन जीम मशीन का लोकार्पण*
*तुलसी उद्यान में आदर्श योग संस्था ने लगाई गार्डन जीम मशीनें*
खण्डवा।गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मजयन्ति व पुण्यतिथि के अवसर पर सराफा स्थित तुलसी उद्यान में आदर्श योग एवं संस्कार प्रतिष्ठान द्वारा तुलसीदास जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।संस्था के अध्यक्ष व उद्यान दानदाता परिवार के डॉ दिलीप जैन के सहयोग से नई गार्डन जीम मशीने लगाई गई।जानकारी देते हुए संस्था के सचिव नारायण बाहेती व समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पूर्व में भी डॉ दिलीप जैन व स्व दामोदर गर्ग के सहयोग से उद्यान में गार्डन जीम मशीने लगाई गई।जिससे प्रतिदिन सैकड़ो लोग लाभान्वित हो रहे हैं। तुलसी उद्यान में जितेंद्र राठौर,डॉ दिलीप जैन, नारायण बाहेती, विजय सोनी,हर्ष मण्डलोई, राम गंगराड़े आशीष दसोनदिया द्वारा नियमित योग शिक्षा भी प्रदान की जाती है। इस अवसर पर तुलसी के पौधों के साथ ही विभिन्न पौधों का रोपण किया गया।मशीनों का नियमित रख रखाव के साथ ही पौधों के रोपण व संरक्षण का कार्य भी किया जाता है ।मशीनों का लोकार्पण महापौर अमृता अमर यादव व विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर आशिष चटकेले,सुनील जैन,नारायण बाहेती,रितेश चौहान,अनिल बाहेती,दिनेश पालीवाल, भावेश,बिल्लोरे , मनोज मण्डलोई, गोटू राठौड़,सतीश जैन आदि उपस्थित रहे ।संस्था ने सभी से स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की।सचिव नारायण बाहेती ने सभी का आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!