

रतलाम। कर्मयुग सेवा फाउंडेशन द्वारा सावन माह के पावन अवसर पर 16 अगस्त 2026, रविवार को कलपतरु कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, साईं श्री एकेडमी स्कूल के पीछे, 80 फीट रोड पर 101 पार्थिव शिवलिंग एवं 12 ज्योतिर्लिंग स्वरूप रुद्राभिषेक का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया।
इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं पूजन किया। आयोजन के दौरान 101 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण पवित्र नदियों की मिट्टी से किया गया। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित कार्यक्रम में सहभागिता कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान महाआरती एवं प्रसादी वितरण भी किया गया। कर्मयुग सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।













