
*बीरथाना घाट सरयू से जल भरकर कांवड़ियों ने बालेेश्वर शिव मंदिर में किया जलाभिषेक*

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 54;
जरवल। सावन माह के पावन अवसर पर मंगलवार को बीरथाना घाट से जल भरकर कांवड़ियों ने पैदल कांवड़ पदयात्रा निकाली। कांवड़ पद यात्रा बालेेश्वर शिव मंदिर (शिवालय), जरवल पहुंची, जहां कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से सामूहिक जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
इस दौरान पूरा मार्ग ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। भगवा वस्त्र धारण किए कांवड़ियों जैसे जरवल पहुंचे जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई शिवभक्ति और उत्साह देखने को मिला। मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई।
हिन्दू जनकल्याण सेवा समिति (हिन्दू सेना), जरवल-बहराइच की ओर से आयोजित कांवड़ पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़िया बंधु एवं श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा
इस दौरान स्वामीनाथ कसौधन, निखिल कसौंधन, ओम प्रकाश जयसवाल, अमन कश्यप, डॉ दीपक गुप्ता , सूरज चौहान , अतुल चौहान , , अनूप गुप्ता ,अमन, कसौंधन (गोपाल) , श्याम बाबू, अमन मोदी, उमेश कसौधन, पंकज गुप्ता (अतुल)संतकुमार, आदित्य, डॉ आकाश, प्रिंस कसौधन, सत्यम सोनी,सुनीत चौहान, रंजीत चौहान अमर पाल, मनीष गुप्ता
नगर के तमाम भक्त साथ ही बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद रहे।











