
जे ए सी खंडवा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
खंडवा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेएसी खंडवा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । निमाड़ ट्रांसपोर्ट द्वारा लगाए हुए वृक्षों को संभालने का वचन दिया कार्यक्रम में जेसीआई सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे
कार्यक्रम के दौरान अनिल बाहेती ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर जेएसी अध्यक्ष जेसी हेमंत मूंदड़ा, सचिव जेसी दीपक सोलंकी, जोन वाइस चेयरमैन जेसी अंशुल सैनी, जेसी अनिल बाहेती जी, जेसी शोभा सोलंकी एवं जेसी तनय मूंदड़ा सहित जे ए सी के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से जेएसी खंडवा के हेमंत मुन्दडा ने समाज के लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।
दीपक सोलंकी ने कहा“एक पौधा लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य बनाएँ।”













